एक दिन गुरूजनों के साथ माधवबाग द्वारा शिक्षक दिवस पर शिक्षकों तथा परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एक दिवसीय आरोग्य कार्यशाला
संवाददाता-कोंढाली
यहां के माधवबाग हाॅस्पिटल द्वारा देश के पुर्व राष्ट्रपति डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म 05सितंबर को काटोल तहसील के शिक्षक तथा उनके परिजनों का सुदृढ स्वास्थ के लिये निःशुल्क आरोग्य परिक्षण तथा आरोग्य कार्यशाला का आयोजन का आयोजन यहां के (माधवबाग हाॅस्पिटल)के प्रांगण में *एक दिन शिक्षकों के साथ* कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
इस शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यशाला के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र खामकर,कार्यक्रम के उद्घाटक विलास वानखेडे,प्रमुख उपस्थित हिंगनघाट के पुर्व विधायक राजुभाईतिमांडे,डाॅ नरेंद्र भुसारी,अनिसमुल्ला,प्रा बोरकर प्रज्ञा तलमले,नामदेव कोसे,प्रशांत अरडक, नरेंद्र वागद्रे ,आनंदराव सुरडकर,सौ सुरडकर, तथा मधुकर राऊत के प्रमुखता में शिक्षकों के स्वास्थ्य परिक्षण की कार्यशाला का आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर डाक्टर गौरव शेलके,डाॅ रितू बांगरे,डाॅ किर्ती डांगोर,डाॅ राघवेंद्रसिंह,डाॅ शिला मकवाना,योगाचार्य निलेश ठाकरे,द्वारा रक्त चाप, मधूमेह,हृदय रोग पर आयुर्वेद से ईलाज, तथा योगा के विषयों पर विस्तृत जानकारी दी ।माधवबाग के स्थानीय प्रशासनीक अधिकारी प्रशांत ठाकरे द्वारा कार्यक्रम का प्रास्ताविक तथा डाक्टर ने उपस्थितों आभार माना ।
