वामदल,अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर महंगाई के खिलाफ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन पूरे झरखण्ड में किया गया।
वामदल,अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय आह्वान पर महंगाई के खिलाफ में प्रधानमंत्री का पुतला दहन पूरे झरखण्ड में किया गया । वाम दलों के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते जनता भूख से मरने को मजबूर हो रही है। मोदी सरकार वर्तमान में कोर्परेट्स परस्त हो गई है। पेट्रोल -डीजल में बेतहाशा वृद्धि हो गई है जो सीधे जनता को प्रभावित कर रही है।इसे तत्काल मूल्य वृद्धि पर रोक लगानी चाहिए। बोकारो जिले में का0 पी0 के0 पांडेय, रामगढ़ में महेंद्र पाठक, रांची में सुफल महतो एवं अन्य किसान नेताओं ने शहर के महत्वपूर्ण जगहों में पुतला दहन किया गया।
गणेश प्रसाद महतो।
बोकारो,झारखण्ड ।