चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपुर्वक हिस्सा लिया..
कोंढाली -दुर्गाप्रसाद पांडे
यहाँ के लाखोटीया भुतडा हायस्कूल व कनिष्ठ महाविद्यालय तथा सी बी एस ई हायस्कूल द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में लाखोटिया भुताड़ा विद्यालय, कनिष्ठ महाविद्यालय, लाखोटिया भुताड़ा सीबीएसई स्कूल, अरविंद इंडो पब्लिक स्कूल, लोनकरण राठी प्राइमरी स्कूल, इंदिरा गर्ल्स स्कूल आदि के कुल 2160 छात्रों ने भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 10 जुलाई को लाखोटिया भुताड़ा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्रांगण में प्रतियोगिता का उद्घाटन लाखोटिया भुताड़ा स्कूल के प्राचार्य सुधीर बुटे की अध्यक्षता में किया गया। प्राचार्या डॉ. ज्योति राऊत, लाखोटिया भुताड़ा सीबीएसई स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कष्टी, इंदिरा गर्ल्स स्कूल कोंढाली के प्राचार्य अनिल एडक, कोंढाली के सामाजिक कार्यकर्ता प्रभुदयाल शर्मा, दुर्गा प्रसाद पांडे, बालकिसन पालीवाल, याकूब पठान, संजय राऊत, ब्रिजेश तिवारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजक अमोल काले ने कार्यक्रम की शुरुआत की और बताया कि कोंढाली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के कुल छह विभाग के 2160 छात्रों ने प्रतियोगिता में भाग लिया है.प्राथमिक, माध्यमिक, सीबीएसई, ताथा तीन समूहों में आयोजित किया गया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए लाखोटी भूतड़ा हायस्कूल के पर्यवेक्षक हरीश राठी, अमोल काले, हर्षल वानखेड़े, मनोज ढाले, महेश मालवे, रंजना बोरकर, सविता देशमुख आदि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की।
फोटो……..कोंढाली में चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न…

