चौकी परसमनिया थाना उचेहरा पुलिस के द्वारा कई वर्षो से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
प्रेस विज्ञप्ति दिनांक-08/01/22
चौकी परसमनिया थाना उचेहरा पुलिस के द्वारा कई वर्षो से फरार चल रहे 2 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मवीर सिंह यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुरेन्द्र कुमार जैन एवं एसडीओपी नागोद श्री मोहित यादव के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उचेहरा निरीक्षक डी आर शर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आज दिनांक 08/01/22 को स्थाई वारंटी (1) मोहन सिंह गोंड पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बसहा चौकी परसमनिया को प्रकरण क्रमांक 11/09 धारा 451,294,427,506b ipc एवं (2) सुरेश भूमिया पिता विरोधी भूमिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम तुषगवा चौकी परसमनिया को प्रकरण क्रमांक 414/15 धारा 341,294,323,506 ipc में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उचेहरा में पेश किया गया जहा से मोहन सिंह को उप जेल नागोद भेजा गया।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी उचेहरा निरीक्षक डी आर शर्मा, उप निरीक्षक बिसन सिंह मरावी, चौकी प्रभारी परसमनिया उप निरीक्षक मुकेश डोंगरे आर 452 जमील खान , आर महीप तिवारी, आर शैलेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
