BREAKING NEWS:
नागपुर महाराष्ट्र हेडलाइन

कोंढाली में एग्रीस्टैक शिविर 355 किसानों ने लाभ उठाया। 179 किसानों के युनिक आय डी का पंजीकरण. तथा 176 राजस्व-संबंधी मामलों का निराकरण

Summary

कोंढाली- किसान ओं के लिये एग्रीस्टैक’ योजना के माध्यम से ग्राम पंजीकरण अभियान के तहत, कोंढाली राजस्व मंडल और मासोद राजस्व मंडल के किसानों के लिये 14 फरवरीसे सुबह 10:00 बजे से लाखोटिया भुताडा हाई स्कूल में किसानों के लिए […]

कोंढाली-
किसान ओं के लिये एग्रीस्टैक’ योजना के माध्यम से ग्राम पंजीकरण अभियान के तहत, कोंढाली राजस्व मंडल और मासोद राजस्व मंडल के किसानों के लिये 14 फरवरीसे सुबह 10:00 बजे से लाखोटिया भुताडा हाई स्कूल में किसानों के लिए एग्रीस्टैक योजना शिविर आयोजित किया गया था। इस शिबीर में आये 179किसानों के लिए युनिक किसान आईडी बनाने के मामले पंजिबद्ध किये गये. साथ ही अन्य किसानों तथा आम नागरीकों के राजस्व विभाग से जुडे176किसानों के मामलों का निराकरण हुआ. इस अवसर पर उपस्थित किसानों का मार्गदर्शन करते हुए कोंढाली चे ना ने ‘एग्रीस्टैक’ योजना के बारे में जानकारी दी। तहसीलदार राजीव रणवीर तथा संजय भुजाड़े ने बताया कि एग्री स्टेक योजना के माध्यम से ग्राम पंजीयन अभियान में प्रत्येक किसान को यूनिक किसान आईडी मिलेगी। इसके लिए, कोंढाली नायब तहसीलदार कार्यालय के अंतर्गत कोंढाली/मासोड राजस्व मंडल में 14 फरवरी को पंजीकृत प्रत्येक किसान को “एग्रीस्टैक” योजना के माध्यम से एक विशिष्ट किसान आईडी का नामांकन किया गया। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “एग्रीस्टैक” योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी किसानों की विशिष्ट किसान आईडी और उनके जमीन के रिकॉर्ड को जोड़ने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला किया है. फिलहाल इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही राज्य में गांव स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर एक करोड़ से ज्यादा किसानों की विशिष्ट किसान आईडी बनाई जाएंगी. खास बात यह है कि भविष्य में किसानों को इस “विशिष्ट किसान आईडी” के जरिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. साथ ही भविष्य में जमीन की खरीद-फरोख्त के लेन-देन के लिए भी यह विशिष्ट किसान आईडी जरूरी होगी. इसलिए, आने वाले दिनों में किसानों के लिए राजस्व, कृषि और ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की मदद से एक विशिष्ट किसान आईडी बनाना महत्वपूर्ण होगा। काटोल उपविभागीय अधिकारी पीयूष चिवंडे और तहसीलदार राजीव रणवीर ने महाराष्ट्र सरकार की “एग्रीस्टैक” योजना के बारे में जानकारी दी है। संजय भुजाडे और राजस्व मंडल अधिकारी कुणाल पिंजदुरकर और सूरज सदाडकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को कोंढाली और मासोद राजस्व मंडल में 179 युनिक आयडी का पंजीकरण किया गया और 176 किसानों ने राजस्व विभाग संबधीतीत मामलों का निराकरण किया गया. इस शिविर का आयोजन ग्राम कोंढाली के नायब तहसीलदार संजय भुजड़, राजस्व मंडल अधिकारी सूरज सददकर मासोद और राजस्व मंडल अधिकारी कुणाल पिंजदुरकर के राजस्व मंडल का था। इस शिविर की सफलता के लिए ग्राम अधिकारी अनिल दुनेदार, प्रेमराज गोहते, राजेश चव्हाण, रामानंद आवले, ज्ञानेश्वरी दहीफले, प्रीति चव्हाण, नीता देशमुख, मयूरी लोहारे के साथ राजस्व सेवक राजेंद्र सरोदे, दर्शन कोचे, दीपक हिंगवे, देवीदास सोमकुवर आकाश पाटिल, साथ ही आधिकारिक आधार कंप्यूटर संचालक नीलेश फरकड़े, और संजय भोंगे, उमेश प्रजापति, प्रशांत चन्ने, अर्चना मस्के, साथ ही सागर राऊत, तथा सहयोगी रूपेश बुराडकर, राकेश पांडे और चंद्रशेखर चरडे ने मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *