BREAKING NEWS:
हेडलाइन

खवासा कुरई जिला सिवनी ।। स्वामी विवेकानंद समिति खवासा द्वारा युवा दिवस कार्यक्रम सम्पन्न।।

Summary

12 जनवरी 2025 स्वयंसेवी संस्था विवेकानंद बाल कल्याण समिति खवासा कुरई जिला सिवनी के तत्वाधान में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान के मार्गदर्शन एवं […]

12 जनवरी 2025 स्वयंसेवी संस्था विवेकानंद बाल कल्याण समिति खवासा कुरई जिला सिवनी के तत्वाधान में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला विकासखंड समन्वयक सुश्री अफसा खान के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में हरि घनी वादियो से घिरे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुरई में एम एस डब्लू व बी एस डब्लू के छात्र छात्राओं के साथ योग कार्यक्रम कर युवा दिवस पर विवेकानंद जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्री सौरभ शुक्ला व ब्लॉक समन्वयक सुश्री अफसा खान के द्वारा विवेकानंद जी की जीवनी एवं विचारों पर प्रकाश डाला गया नवांकुर संस्था के सचिव श्रीमती सुषमा महेश ठाकुर के द्वारा स्वामी विवेकानंद का दर्शन परिचय दिया गया। इस कार्यक्रम में श्री अनिल चौरे ब्लॉक समन्वयक छपारा, समाजसेवी इंजीनियर विशाल नागवंशी, मेंटर्स आसिया खान,सबा तरन्नुम,यासमीन खान,सुरेखा धारडे,अविनाश अहिरवाल एवं समस्त एम एस डब्लू,बी एस डब्लू के सभी छात्र छात्रा एवं भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *