BREAKING NEWS:
नागपुर महाराष्ट्र हेडलाइन

रक्तदान ही श्रेष्ठ दान है! कोंढाली के युवाओं ने निभाया सामाजिक दायित्व

Summary

संवाददाता -कोंढाली दुर्गा प्रसाद पांडे रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। रक्तदान से लाखों लोगों को जीवन मिलता है, इसलिए अब यह कहना एकदम स्वीकार किया जाना चाहिए, कि- रक्तदान जीवनदान है .वहीं रक्तदाता रक्तदान करते हैं, नियमित रक्तदाता के अनुसार रक्तदान […]

संवाददाता -कोंढाली
दुर्गा प्रसाद पांडे
रक्तदान सर्वश्रेष्ठ दान है। रक्तदान से लाखों लोगों को जीवन मिलता है, इसलिए अब यह कहना एकदम स्वीकार किया जाना चाहिए, कि- रक्तदान जीवनदान है .वहीं रक्तदाता रक्तदान करते हैं, नियमित रक्तदाता के अनुसार रक्तदान से कई बार गंभीर रूप से बीमार तथा घायलों की जान बचाई जा सकती है। हालाकि, यह भी ज्ञात होना चाहिए कि रक्तदान से न केवल जीवन बचता है, बल्कि रक्तदान से रक्त दाता को स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। यह जानकारी भा ज प युवा मोर्चा के प्रमोद वासुदेव चाफले द्वारा दी गयी. कोंढाली में 02 जुलाई को सुबह 10-00बजे
कोंढाली मसल्स ट्रेनर जीम के प्रांगण में जीम के सदस्यों द्वारा आयोजित रक्तदान शिबीर का आयोजन किया गया था. आयोजित रक्तदान शिबीर ‌ में कोंढाली मसल्स जीम ट्रेनर के सदस्यों के साथ साथ समिपस्थ परिसर के 124 युवाओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व निभाया। इस शिबीर का आयोजन प्रमोद वासुदेव राव चाफले तथा मुकु़ंदराव टापरे द्वारा किया गया. जिम सदस्य
इरफान मुसानी, सागर भगत, माधव टापरे, सागर सोनावने, सोमेश गजम, अभिषेक राठौड़, यश कतलम, सोनू इटनकर, सुमित मरास्कोल्हे, वेदांत सावरकर, केशव टापरे, तेजस्विनी बिसरे, पायल राठोड, पूजा मंजुलकर सहीत 124युवक युवतीयों द्वारा रक्त दान कियागया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *