BREAKING NEWS:
नागपुर महाराष्ट्र हेडलाइन

रिधोरा में शांति बैठक आयोजित धार्मिक सौहाद्र गांव के लिये प्रेरक:-बापू रोहम (एस डी पी‌ओ काटोल)

Summary

कोंढाली -संवाददाता दुर्गा प्रसाद पांडे रिधोरा गांव दिन-ब-दिन धार्मोत्सव नगरी‌ का‌ ‌धारण ‌कर रही है. धार्मिक गतिविधियों के लिए मशहूर रिधोरा में, विगत दिनों दो धार्मिक गुटों के बीच हुई झड़प से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इसलिए […]

कोंढाली -संवाददाता दुर्गा प्रसाद पांडे

रिधोरा गांव दिन-ब-दिन धार्मोत्सव नगरी‌ का‌ ‌धारण ‌कर रही है. धार्मिक गतिविधियों के लिए मशहूर रिधोरा में, विगत दिनों दो धार्मिक गुटों के बीच हुई झड़प से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इसलिए गांव में धार्मिक माहौल खराब न हो, इसके लिए गांव की पुलिस पाटिल सुषमा मुसाले और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने काटोल पुलिस को सूचित किया। तथा उपविभागीय पोलिस अधिकारी बापुसाहेब रोहम के मार्गदर्शन में पंचायत समिति के सभापती संजय डांगोरे, सरपंच नलिनी राऊत की उपस्थिति में रिधोरा ग्राम पंचायत के सभागार में दोनों समूहों के नागरिकों को‌ पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निंबुरकर दत्तात्रेय कोलटे परमेश्वर अगासे और बीट जमादार भूषण मदनकर रंजीत रोकड़े संजय मांडवगड़े और ग्राम पंचायत सदस्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच एक शांतता कमेटी की बैठक आयोजित की गई। शांतता कमेटी सभा को एस डी पी ओ बापूसाहेब रोहम ने संबोधित किया और लोगों से धार्मिक विद्वेष पैदा करने वाली प्रवृत्तियों से दूर रहने की अपील की, ताकि धार्मिक सौहार्द कायम कर गांव का विकास किया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीणों को भी इस पर ध्यान देना चाहिए. गांव के कल्याण के लिए पहल कर जन कल्याण के कार्य करने को कहा। इस अवसर पर सभापति संजय डांगोरे, पूर्व सरपंच नरेंद्र डोंगरे तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शांतता कमेटी सभा को संबोधित किया। जिसमें श्रीकांत गौरखेड़े संदीप पवार प्रेमानंद दुपारे, भूषण मुसले, मनोज देशभ्रतार, श्रवण खंडाते, उपसरपंच मोहन काले ,ग्राम पंचायत सदस्य , पूर्व सरपंच एंव महिलाएं तथा गांव के गणमान्य लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *