BREAKING NEWS:
मध्यप्रदेश हेडलाइन

सांभर की निर्दयता पूर्वक पीट पीट कर हत्या की कोशिश का आरोपी पकड़ा गया।

Summary

       वन विभाग वन मण्डल सतना अन्तर्गत वन परिक्षेत्र नागौद में बड़ी कार्यवाही वन मण्डलाधिकारी सतना श्री विपिन पटेल एवं उपवन मण्डलाधिकारी सतना डॉ. लालसुधाकर सिंह के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी नागौद पूर्वी सिंह के कुशल नेतृत्व में […]

       वन विभाग वन मण्डल सतना अन्तर्गत वन परिक्षेत्र नागौद में बड़ी कार्यवाही वन मण्डलाधिकारी सतना श्री विपिन पटेल एवं उपवन मण्डलाधिकारी सतना डॉ. लालसुधाकर सिंह के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी नागौद पूर्वी सिंह के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र नागौद के बीट रहिकवारा अन्तर्गत ग्राम बाबूपुर में दिनांक 20.01.2024 को वन्यप्राणी सांभर का अवैध शिकार करने का प्रयास में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39बी, 50, 51 के तहत आरोपी नागेन्द्र सिंह उम्र 50 वर्ष पिता जयकरण सिंह निवासी बाबूपुर थाना नागौद जिला सतना (म.प्र.) को दिनांक 23.01.2024 को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को मान्नीय न्यायालय प्रथम श्रेणी नागौद के समक्ष पेश किया गया। जिसमें मान्नीय न्यायालय प्रथम श्रेणी नागौद द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में उपवन मण्डलाधिकारी सतना श्री लालसुधार सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी नागौद पूर्वी सिंह, कार्यवाहक उपवन क्षेत्रपाल श्री भारत सिंह नागर, वनपाल श्री रमाशंकर त्रिपाठी, वनपाल श्री हीरालाल कुशवाहा, एवं वनरक्षक श्री वीरेश सिंह परिहार, चन्दन मिश्रा, योगेन्द्र सिंह सिसोदिया, श्रीमती अंजना सिंह परिहार, वाहन चालक अजय सेन आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *