अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति ,झारखंड प्रदेश का दिनांक 12 सितम्बर 2021 को स्थान एस0डी0सी सभागार, राँची,झारखड मे राज्य स्तरीय कन्वेंशन ।

केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार लगातार संविधान व लोकतंत्र पर हमले कर रही है।मोदी सरकार ने न सिर्फ जबरन देश की सार्वजनिक संपतियो की देशी-विदेशी पूंजीपतियोँ के हवाले कर रही है बल्कि श्रम कानूनों को खत्म कर 4 श्रम संहिताओं मे जबरन बदलने और किसान विरोधीएव्ं जन विरोधी तीन काले कानूनों को जबरन पारित कृषि क्षेत्र को पूंजीपतियोँ को सौपने का काम किया है।विगत 9 महीने से देश की राजधानी दिल्ली के बार्डर मे लाखो किसान धरना पर बैठे है।इतिहास मे किसानों का सबसे बडा तथा लम्बा आन्दोलन बताया जा रहा है।मोदी जी की कारपोरेट भक्ति से आम आदमी परेशान हुआ है और देश कंगाल हो गया है।इसलिए 27 सितम्बर 2021 को एतिहसिक भारत
बन्द का आह्वान किया गया है। झारखंड मे बन्दी एतिहसिक करने का फैसला लिया गया।
कन्वेंशन को का0 राजाराम सिंह,का0 बी0पी0 मेहता, सूभेंदू सेन,लखन लाल महतो , राज कुमार यादव, मिथलेश सिंह, आनन्द महतो , वासवी कीड़ो,दया मनी वारला, के0डी0 सिंह ने सम्बोधित किया। कन्वेंशन मे बिषय प्रवेश महेंद्र पाठक ने किया।
-न्यूज प्रेषक:– गणेश प्रसाद महतो ,बोकारो,झारखण्ड ।