सी0पी0आई0 ,पेंक शाखा ,(बोकारो,झारखण्ड )के तीन बार रहे शाखा सचिव का0 बासुदेव महतो का सडक दुर्घटना मे हुई मौत।
प्रेस विज्ञप्ति:- गिरिडीह ,झारखंड से
——————————————–
सी0पी0आई0 ,पेंक शाखा ,(बोकारो,झारखण्ड )के तीन बार रहे शाखा सचिव का0 बासुदेव महतो का सडक दुर्घटना मे हुई मौत।
——————————————–
झारखंड के बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला मोड मे एन0एच0 23 मे दिनांक 03 मई 2022 को मृतक का0 बासुदेव महतो अपनी धर्म पत्नी श्रीमति मालती देवी के साथ एक बाईक मे सवार होकर गिरिडीह जिले के सरिया के चिचाकी गावं जा रहे थे। अचानक बिपरीत दिशा से आ रही एक नेक्सन कार जिसका न0 jh12N/ 7181है मे नशे मे धुत सवार ड्राईवर, अन्य कुछ लोग सवार थे, ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। इससे का0 बासुदेव महती गम्भीर रुप से घायल हो कर सडक पर गिर पडे,जिससे उनकी मौत हो गई।पत्नी श्रीमती मालती देवी भी गिर कर बेहोश होकर गिर पडी पडी थी। घटना के घटित होने के तुरंत बाद एक बडी भीड एकत्रित हो गई और घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही लोग आ गये और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस शव को अपने कब्जे मे ले कर गिरिडीह सदर अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए भेज दी।पत्नी मालती देवी को धनबाद स्थित बडे अस्पताल मे बेहतर ईलाज के लिए भेज दिया। बगोदर थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया गया है । बडी संख्या मे लोग जुटे एवं उन्हे अन्तिम विदाई दी। झारखंड मे चल रहे त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव मे भाग लेनेवाले उम्मीदवारों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कीया
