हेडलाइन

सामुहिक विवाह कार्यक्रम उचेहरा, मैहर और सतना में कल

Summary

सामुहिक विवाह कार्यक्रम उचेहरा, मैहर और सतना में कल सतना 28 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजनान्तर्गत जनपद पंचायत उचेहरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च को महाराज रामदेव सिंह जूदेव स्टेडियम उचेहरा में सुबह 9 […]

सामुहिक विवाह कार्यक्रम उचेहरा, मैहर और सतना में कल
सतना 28 फरवरी 2025 / मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजनान्तर्गत जनपद पंचायत उचेहरा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 1 मार्च को महाराज रामदेव सिंह जूदेव स्टेडियम उचेहरा में सुबह 9 बजे से किया जा रहा है। जनपद सीईओ प्रभा टेकाम ने बताया कि सांसद गणेश सिंह और नागौद विधायक नागेन्द्र सिंह के मुख्यातिथि में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह, जनपद अध्यक्ष अंजू सिंह उपाध्यक्ष सुनीता पाल और क्षेत्र के जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *