BREAKING NEWS:
नागपुर महाराष्ट्र हेडलाइन

संगठनात्मक पर्व हमारी पार्टी संगठन की नींव है। नींव मजबूत हो तो हम आने वाले हर चुनाव में सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं- दिनेश ठाकरे स्थानीय निकाय चुनाव के लिए बीजेपी की खास रणनीति, बीजेपी का संगठनात्मक चरण, ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ेगा

Summary

कोंढाली-   काटोल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत कोंढाली मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया 03 अप्रैल को शाम 07बजे कोंढाली के पास दुधाला स्थित लाखोटिया सेलिब्रेशन हॉल में नागपुर जिला भाजपा महासचिव दिनेश ठाकरे […]

कोंढाली-

 

काटोल विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व के अंतर्गत कोंढाली मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया 03 अप्रैल को शाम 07बजे कोंढाली के पास दुधाला स्थित लाखोटिया सेलिब्रेशन हॉल में नागपुर जिला भाजपा महासचिव दिनेश ठाकरे की अध्यक्षता एवं पुर्व सभापती शेषराव चाफले के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस चुनाव प्रक्रिया से पहले महासचिव दिनेश ठाकरे ने उपस्थित पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा की विशेष रणनीति, ‘भाजपा का संगठन पर्व’ जि प सर्कलों में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का नियोजन रहेगा . भाजपा संगठन पर्व के तहत दिनेश ठाकरे द्वारा जानकारी में बताया की भाजपा का उद्देश्य विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा सदस्य पंजीकरण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को अधिकतम सदस्य पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। इसी प्रकार भाजपा अन्य इकाई संगठनों और प्रकोष्ठों को सदस्य पंजीकरण की जिम्मेदारी दी गई है।

आखिर क्या है भाजपा का पर्व दिवस?
2029तक म
भाजपा का विस्तार और अपने दम पर सत्ता बनाने के उद्देश्य से भाजपा ने एक नया अभियान शुरू किया है। पार्टी के मूल संगठन और पार्टी के भीतर अन्य मोर्चों और प्रकोष्ठों को पार्टी के विस्तार के लिए सदस्य पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है। मुख्य मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा तथा अन्य प्रकोष्ठों एवं गठबंधनों सहित सदस्य पंजीकरण के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इस संबंध में इस क्षेत्र के विधायक चरण सिंह ठाकुर, भाजपा जिला महासचिव दिनेश ठाकरे और प्रभारी अय्यूब पठान के साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता शेषराव चाफले, योगेश चाफले, लताताई धारपुरे, नामदेव महाराज लोणगाडगे, निखिल जयसवाल, प्रमोद धारपुरे, बिलकिसन पालीवाल, विशाल कालबांडे, बब्लू बिसेन,शामराव तायवाड़े के साथ ही नवगठित कोंढाली मंडल के सभी भाजपा बूथों के कार्यकर्ता उपस्थित थे.ठाकरे ने आगे बताया की पार्टी
समस्या के समाधान हेतु हम प्रतिबद्ध हैं
लक्ष्य प्राप्ति हेतु मिलकर कार्य करें
प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान तेज करें
बूथ समितियों का सशक्तिकरण करें मंडल स्तर पर संगठन का विस्तार करें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष गतिविधियां क्रियान्वित करें 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष गतिविधियां क्रियान्वित करें।
इन प्रमुख विषयों पर गहनता से चर्चा की गई। यह जानकारी इस क्षेत्र के भाजपा प्रभारी विजय महाजन द्वारा दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *