BREAKING NEWS:
हेडलाइन

रिधोरा खपरी अस्थायी मार्ग की तुरंत मरम्मत करें!

Summary

रिधोरा खपरी अस्थायी मार्ग की तुरंत मरम्मत करें! जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख का प्रशासन से मांग काटोल -संवाददाता रिधोरा- खपरी मार्ग के चंद्रभागा नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है।इस लिये यहां से जारी यातायात को सुचारू रूप […]

रिधोरा खपरी अस्थायी मार्ग की तुरंत मरम्मत करें!

जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख का प्रशासन से मांग

काटोल -संवाददाता

रिधोरा- खपरी मार्ग के चंद्रभागा नदी पर नया पुल बनाया जा रहा है।इस लिये यहां से जारी यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक अस्थायी मार्ग बनाया है। विगत चार दिनों से लगातार बारिश के कारण नदी मार्ग से बनाया गया अस्थायी मार्ग पहले ही बारिश में बह गया है। इससे किसानों और नागरिकों के साथ-साथ छात्रों को भी परेशानी हो रही है। इस की जानकारी इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख द्वारा घटना स्थल पहुंच कर यहां के नदी में बनाया गया अस्थायी मार्ग के दुरूस्ती के लिये लोकनिर्माण विभाग तथा संबधित विभाग प्रशासनिक अधिकारियों को इस अस्थायी मार्ग के साथ ही नव निर्माधीण पुलीया का निर्माण कार्य में गती देने निर्देश दिये है।

रिधोरा -खापरी गांव से बहने वाली चंद्रभागा नदी पर नवनिर्मीत पुल का निरीक्षण करते हुए बोल रहे थे। इस अवसर उनके साथ जि प नागपुर के पुर्व उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चिखले, पंचायत समिति की उप सभापती अनुराधा खराडे, पंचायत समिति के सदस्य संजय डांगोरे, निशिकांत नागमोते, खंड विकास अधिकारी संजय पाटिल, भगवतराव महले, खुशाल कुरेकर, विजय दहाट, विजय महले, प्रवीण टालाटुले, जनार्दन पवार, नागोराव पवार तथा सोनखांब के डिंगाबार मुसले, निर्माण अधिकारी, लोकनिर्माण अधिकारी, पटवारी, ग्राम सेवक और नागरिक उपस्थित थे। रिधोरा- खपरी मार्ग पर चंद्रभागा नदी पर पुल छोटा था और इसे बड़ा करने की मांग की गई थी। इस मांग को देखते हुए क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सलिल देशमुख ने पहल की थी।इस पुलीया के निर्माण के लिए नाबार्ड के माध्यम से02करोड29लाख की मंजूरी दिलवाई थी। जिसमे 01 करोड़ 89 लाख मुख्य पुलीया तथा अस्थायी मार्ग के लिए 40 लाख रुपये आवंटित किए गए थे। फिलहाल मुख्य पुल का काम चल रहा है। बाढ़ के कारण नदी के किनारे के कुछ घरों में पानी भर गया है। इसका निरीक्षण भी सलिल देशमुख ने किया। इस बीच, सलिल देशमुख ने कटोल तालुका के सोनखाब का भी दौरा किया और उसका निरीक्षण किया। सलिल देशमुख द्वारा आपात स्थिति में सभी अधिकारियों से मुख्यालय में रहने और स्थिति पर नजर रखने का अनुरोध किया है.

 

निरिक्षण

बाॅक्स

{काटोल-नरखेड़ क्षेत्र . की समीक्षा

पिछले चार दिनों से बारिश के कारण काटोल और नरखेड़ तालुका की कई नदियां बाढ़ से उफान पर है। फलस्वरूप किसानों के फसलों का भी नुकसान हुआ है। इस बीच, सलिल देशमुख ने अधिकारियों के साथ स्थिति पर चर्चा की। सलिल देशमुख ने प्रशासन से किसानों के फसलों तथा घरों के नुकसान का स्पाॅट पंचनामा करने की सूचनाये दी है। साथ ही

इस संबंध में उन्होंने काटोल व नरखेड़ केउपविभागीय अधिकारी तहसीलदार से चर्चा की साथ ही उन्होंने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *