BREAKING NEWS:
देश मध्यप्रदेश हेडलाइन

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला सिवनी नवांकुर सखी हरियाली यात्रा नवांकुर सखि हरियाली यात्रा यात्रा का किया गया आयोजन

Summary

विकासखण्ड कुरई सेक्टर – खवासा सेक्टर क्रमांक 5 हरि घनी वादियों से घिरे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड कुरई के ग्राम खवासा में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के निर्देशन में नवांकुर संस्था ग्राम खवासा विवेकानंद […]

विकासखण्ड कुरई
सेक्टर – खवासा
सेक्टर क्रमांक 5
हरि घनी वादियों से घिरे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र विकासखंड कुरई के ग्राम खवासा में जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला के निर्देशन में नवांकुर संस्था ग्राम खवासा विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा नवांकुर सखी हरियाली अभियान के तहत शीतला माता मंदिर बारापत्थर में नवांकुर सखियों को पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया एवं पौधे से स्वागत किया। विकासखंड समन्वयक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने धरती पर पेड़ लगाने की आवश्यकता एवं महत्व को बताया। उसके बाद सभी नवांकुर सखी द्वारा पौधारोपण हेतु मंगलगीत गाए ओर माता बहनों एवं ग्रामीण महिलाओं द्वारा कलश यात्रा, भक्ति गीत गाते हुए प्रमुख मार्गों से कलश यात्रा निकाली गई सभी नवांकुर सखी को पौधे भेंट किए गए और उनकी देखरख की जवाबदारी दी गई। मंदिर प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पौधारोपण भी हुआ।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कुरई के विकासखंड समन्वयक श्री कुलदीप सिंह ठाकुर , जनपद सदस्य रामचरण बेलवंशी, शिव दयाल सिंह ठाकुर, नरेंद्र शर्मा, इंदर सिंह ठाकुर, परामर्शदाता अविनाश जी, यास्मीन जी, सुरेखा जी, नवांकुर संस्था सापापार से शिवकुमारी बरमैया एवं बारापत्थर महिला मंडल की सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री मीना मरकाम एवं आभार संस्था प्रमुख सुषमा ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया.

 

विशाल नागवंशी
जि. सिवनी
मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *