BREAKING NEWS:
नागपुर महाराष्ट्र हेडलाइन

प्राणी भी हमारे समाज का एक अभिन्न हिस्सा है हमारे लिए कण कण में भगवान हैं और संविधान सबको जीने की आजादी देता है।। अरविंद कुमार रतूड़ी संस्थापक अध्यक्ष किंग कोबरा आर्गेनाइजेशन यूथ फोर्स, राष्ट्र निर्माण की और दो क़दम, नारी शक्ति एक सम्मान, पशु क्रूरता के खिलाफ जंग, राष्ट्रीय धर्म सर्वोपरि नागपुर महाराष्ट्र, राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संरक्षण भारत👇🏻👇🏻✒️

Summary

दिनांक १६/०८/२०२५ पुलिस भवन सिविल लाइंस नागपुर महाराष्ट्र कांफ्रेंस हॉल में रास्ते में भटकने वाले लाचार बेबस भूखे प्यासे श्वानों की समस्याओं हेतु माननीय पुलिस आयुक्त श्री डॉ रविन्द्र कुमार सिंघल मनपा आयुक्त श्री डॉ अभिजीत चौधरी जी के नेतृत्व […]

दिनांक १६/०८/२०२५ पुलिस भवन सिविल लाइंस नागपुर महाराष्ट्र कांफ्रेंस हॉल में रास्ते में भटकने वाले लाचार बेबस भूखे प्यासे श्वानों की समस्याओं हेतु माननीय पुलिस आयुक्त श्री डॉ रविन्द्र कुमार सिंघल मनपा आयुक्त श्री डॉ अभिजीत चौधरी जी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों ,शासन प्रशासन अधिकारियों संग बैठक आयोजित की गई इस दौरान प्राणी संरक्षक, प्राणी प्रेमी,उनके मौलिक अधिकारों के लिए लड़ने वाले माननीय न्यायालय न्याय मित्र श्री अरविंद कुमार रतूड़ी ने शासन प्रशासन को कुछ सुझाव दिए जो इस प्रकार है (१) नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में नसबंदी (ABC) और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन तत्काल प्रभाव से चालू किया जाएं जो कि शहर में चालू तो है पर धीमी गति से है
(२) नसबंदी और एंटी रेबीज वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या और प्रशिक्षित कुशल डाक्टरों की भी संख्या बढ़ाई जाएं
(३) प्राणियों पर होने वाली क्रूरता रोकने हेतु पुलिस को प्रशिक्षित किया जाएं क्योंकि ज्यादातर पुलिस अधिकारियों को इस विषयों पर अनुभव नहीं रहता है
(४) प्राणियों के लिए कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाएं , पुलिस, महानगर पालिका,पशु संवर्धन विभाग, एनिमल वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार सदस्य, संभावित सभी जिला स्तरीय शासकीय प्रशासकीय अधिकारी संयुक्त रूप से एकजुट होकर प्रशिक्षण शिविर, जनजागृति अभियान के माध्यम से लोगों में फैली गलतफहमियां दूर करने के साथ ही हर महिने समन्वय समिति बनाकर बैठकें आयोजित करें ताकि इंसानों और प्राणियों के बीच कोई भी गलतफहमियां,घृणा और नफ़रत का माहौल ना रहें
(५) मूक प्राणियों को खाना पानी खिलाने के अलावा उनके संरक्षण के लिए आवाज़ बुलंद करने वाले कार्यकर्ता किसी के उकसाने पर उत्तेजित ना हो बल्कि शांति से अपनी सेवाएं देते हुए दुश्मनों को मुंहतोड़ जबाब दें
(६) प्राणियों के प्रति दुष्प्रचार, हिंसा करने वाले लोगों को ऐसा घृणित कार्य करने से रोकने हेतु संवैधानिक संस्थाओं, सभी प्रकार की मिडिया संस्थानों के साथ साथ सोशल मीडिया की मदद लें
(७) अपने अपने रहवासी क्षेत्रों में सामाजिक संस्थाएं शासन प्रशासन संग मिलकर प्राणी हितार्थ विभिन्न जनहितकारी कार्य करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *