BREAKING NEWS:
महाराष्ट्र हेडलाइन

नागपुर की साँची जिवणे के हिस्से आया दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

Summary

*पोलीस योध्दा न्युज नेटवर्क* विशेष वार्ता-पोलीस योध्दा न्युज नेटवर्क को मिली जानकारी के अनुसार 11वे दादासाहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में नागपुर की अभिनेत्री साँची जिवणे ने कर दिखया कमाल, साँची ने अपने नाम किया बेहतरीन अभिनय का खिताब! भारतीय […]

*पोलीस योध्दा न्युज नेटवर्क*
विशेष वार्ता-पोलीस योध्दा न्युज नेटवर्क को मिली जानकारी के अनुसार
11वे दादासाहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में नागपुर की अभिनेत्री साँची जिवणे ने कर दिखया कमाल, साँची ने अपने नाम किया बेहतरीन अभिनय का खिताब!

भारतीय फ़िल्म के जनक दादासाहेब फाल्के के जयंती उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष यह अंतराष्ट्रीय महोत्सव मनाया जाता है, जहाँ साल नागपुर की अदाकारा ने अपने अभिनय से अपने नाम किया सर्वोकृष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार।

इस महोत्सव में यूसए, स्विजरलैंड, स्पेन, कॅनेडा, यूके, तुर्की, चीन, जर्मनी, भारत और भी कई देशों से 310 फ़िल्म का समावेश था।

साँची जीवने नागपुर में सहायक प्राध्यापक के तौर पर कार्यरत है, साथ ही वह नाट्यक्षेत्र सी भी जुड़ी है , उसने अपने कौशल्य से कई नाट्य पुरूस्कार अपने नाम किये है।
मराठी फ़िल्म पैदागीर के लिए साँची को सर्वोकृष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार का मिला, इस फ़िल्म में वह मुख्य भूमिका में थी साथ ही इस फ़िल्म के लेखक – दिग्दर्शक संजय जीवने है, यह फ़िल्म नागपुर में सम्मा-दिठी फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा नागपुर के कलाकारों को लेकर निर्मित की गई।

पैदागीर फ़िल्म को पहले फ़िल्म डिवीजन सर्वोकृष्ठ शैक्षणिक पुरुस्कार भी मिल चुका हैं, इसके अलावा विभिन्न फ़िल्म फेस्टिवल में अनेक पुरुस्कार एवं नामांकन उनके हिस्से आये हैं।
इस उपलब्धि पर साँची जीवने का कहना हैं उसके संपूर्ण जिवन की मेहनत का सार यह अवार्ड हैं ।

साँची की भावना को इस पंक्तियों से महसूस किया जा सकता हैं –

अभी तो पंख पसारे है,
अभी तो कई उड़ान बाकी है…
ये तो सफ़र का एक पड़ाव है
फ़िलहाल आसमान सारा बाकी है…

नागपुर की साँची की उपलब्धि को देख कर नागपुर के कलाकारों में और नागपुरवासी में एक उमंग और ऊर्जा भर गई है नागपुर अब और भी सजग होकर सपनो को साकार करने के लिए तैयार है नागपुर के और भी कलाकारों की नई उपलब्धियां जल्द क़दम चूमेंगी ऐसी आशा की किरण अब दिख रही है।

राजेश उके
सहकारी संपादक
तथा विशेष पत्रकार
:-9765928259

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *