हेडलाइन

दो वर्षों के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

Summary

दो वर्षों के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम लाखोटीया भुतडा सी बी एस ई हायस्कूल द्वारा उत्साह में मनाया गया छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव संवाददाता कोंढाली वैश्विक महामारी कोविड के संकटकाल के समय में दो वर्षों के बाद […]

दो वर्षों के बाद स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम

लाखोटीया भुतडा सी बी एस ई हायस्कूल द्वारा उत्साह में मनाया गया छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव

संवाददाता कोंढाली

वैश्विक महामारी कोविड के संकटकाल के समय में दो वर्षों के बाद कोविड नियमावली का पालन करते हुये यहां के लाखोटीया भुतडा सी बी एस ई हायस्कूल के छात्रों द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव बडे उत्साह में मनाया गया ।

इस महोत्सव केअवसर भारतीय स्टेट बँक ऑफ इंडिया के मुख्य व्यवस्थापक- मनिषा कायंदे की अध्यक्षता तथा लाखोटीया भुतडा हायस्कूल तथा कनिष्ठ महाविद्यालय के प्राचार्य गणेशराव शेंबेकर,सी बी एस ई हायस्कूल के प्राचार्या ज्योती राऊत के प्रमुख उपस्थित में सी बी एस ई हायस्कूल के छात्रों द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव केअवसरछत्रपती शिवाजी महाराज के जीवनी पर प्रकाश डाला।

यहां मनाये गये सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रमुख अतिथी तथा सी बी एस ई हायस्कूल के प्राचार्या ज्योती राऊत ने बताया की मराठा साम्राज्य के सबसे महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की 392वीं जयंती है। देशभर में राष्ट्र के महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई जाती है। इतिहास इस बात का गवाह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज दिल्ली के तख्त के आगे कभी नही झुकते थे। और न ही कभी किसी अहंकारी राजओं आगे भी नही झूके। छत्रपती शिवाजी महाराज को मराठा साम्राज्य का सबसे महान योद्धा राजा माना जाता है। प्रति वर्ष छत्रपती शिवाजी महाराज की जयंती महोत्सव को महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में “शिव जयंती” बहुत उत्साह के साथ मनाई जाती है। प्राचार्य गणेशराव शेंबेकर तथा बैंक व्यवस्थापक मनिषा कांदे ने भी मार्गदर्शन किया, कार्यक्रम का संचलन हुमेरा शेख एवं हिना गोतमारे तथा आभार श्रृष्टी डोंगरे द्वारा माना गया । सी बी एस ई हायस्कूल के सहायक शिक्षक शिक्षिकाओं तथा शिक्षणेतर कर्मचारीयों ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *