जनसामान्य के काम सर्वप्रथम हो यही प्राथमिकता तहसीलदार आशीष वानखेड़े 03अक्टूबर को प्रशासन बाजारगांव में प्रशासन आपके गांव अभियान मे 439 मामलो का निपटारा अभियान प्रारंभ!
संवाददाता/बाजारगांव:-
गांव के प्रशासनिक स्तर पर लोगों की विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यक कार्यों को हल करने के उद्देश्य से,नागपूर जिला प्रशासन के नागपूर (ग्रामीण) तहसील के तहत प्रशासन द्वारा मंगलवार03 अक्टूबर को नागपूर (ग्रामीण) तहसील के बाजारगाव के यादव सभागृह मे “प्रशासन आपके गांव अभियान” सुबह १० बजे से ५ बजे तक संपन्न हुआ.
महाराष्ट्र सरकार के “महा राजस्व अभियान” के तहत नागपुर (ग्रामीण) तहसील कार्यालय “प्रशासन आपके गाँव अभियान ” कार्यक्रम का उद्घाटन जिलापरिषदअर्थ व शिक्षा सभापती भारती पाटील के हाथो से दीप प्रज्ज्वलित कर किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपूर उपविभागीय अधिकारी श्रीमती ईश्वर चौधरी ,अतिथि मे पं स सदस्य रेखाताई वरठी ,अविनाश पारधी , तहसीलदार नागपुर ग्रामीण आशीष वानखेड़े, बीडीओ राजनंदिनी भागवत, तहसील कृषि अधिकारी श्रीकांत लवरे,ग्रा पं बाजारगांव संरपंच तुषार चौधरी, सावंगा सरपंच प्रवीण पनपते, शिवा सरपंच रेखाताई गावंडे, सातनवरी सरपंच विजय चौधरी, शिरपुर सरपंच माणिक अमदाने, धामना सरपंच वंदनालाई थुटूरकर, पेठ कालडोंगरी सरपंच भोयर, व्याहड़ सरपंच प्रवीण गायकवाड़ उपस्थित थे!
इस अभियान में आधार कार्ड मे सुधार, राजस्व, खाद्य आपूर्ति,संजय निराधार योजना,मतदान पत्र कृषि विभाग ,विद्युत महावितरण,महिला बाल कल्याण विभागपशु वैद्यकीय,स्वास्थ्य विभाग इत्यादी के तहसील स्तर के अधिकारीगण के समक्ष नागरीको ने अपनी समस्या से संबधित आवेदन,शिकायत पत्र निराकरण के लिए रखी !इन सभी समस्या का निराकरण तहसील स्तर के अधिकारीगण ने एक स्थान पर करने से नागरिको के समय व धन की बचत हुई ! इस अभियान मे कई लाभार्थीयो को ७ बारा पत्र ,फेरफार सनद, योजना संबधित प्रमाणपत्र के सरकारी दस्तावेज का वितरण सुबह से शाम क किया गया ! “प्रशासस आपके गाँव ” इस आयोजन मे 439 मामलो का निपटारा किया गया!
प्रातः 10.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक चले इस शिविर में समस्त तलाठी मंडल अधिकारी, ग्रामसेवक, कृषि सहायक, स्वास्थ्य, बिजली, वन, भूमि अभिलेख विभागो ने नागरिको के समस्या का समाधान किया! बाजारगाव पंचायत समिती के असंख्य नागरिको ने इस आयोजन का लाभ लिया!
इस आयोजन सफलतार्थ मे नागपुर ग्रामीण के नायब तहसीलदार सचिन शिंदे,खाद्य आपूर्ति अधिकारी प्रशांत इंगोले,जोत्स्ना खवाटे,मंडल अधिकारी सुभाष झाडे,पटवारी संकेत बाबोर्डे,संजय लोडे, किशोर शिवरकर,मोहिनी नेवारे,गीता कुमरे, ग्रामसेवक सुनील इंगोले,संजय भोगे,जी एस हिग्वे,माणिक जाधव,सारिका नकाले,कोतवाल विशाल कोहले,रोशन गणवीर,ग्रामपंचायत कर्मचारी मनोज भोले, इनका सहयोग रहा!
