BREAKING NEWS:
हेडलाइन

कोंढाली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण

Summary

कोंढाली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण विश्वशांती के लिये की पढ़ा गया प्रजापिता का संदेश   कोंढाली- संवाददाता दुर्गाप्रसाद पांडे प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नागपुर जिले के कोंढाली सेवाकेन्द्र के तत्वाधान में यहां के विकासनगर वार्ड नं. […]

कोंढाली में प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण

विश्वशांती के लिये की पढ़ा गया प्रजापिता का संदेश

 

कोंढाली- संवाददाता दुर्गाप्रसाद पांडे

प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नागपुर जिले के कोंढाली सेवाकेन्द्र के तत्वाधान में यहां के विकासनगर वार्ड नं. 02मे शिक्षिका बहन राजेश्वरी तथा बहन हेमलता पांडे के यहां पर मुख्य अतिथी ब्रह्माकुमारी वर्षा दीदी व आरती दीदी तथा सुधाकर भाई एवं स्थानिय बहन भाईयों के मुख्य उपस्थिती में शिव ध्वजारोहण कर सही उपस्थितों को शिव सन्देश तथा विश्वशांती के लिये कामना की गयी।इस अवसर पर वर्षा दीदी ने सभी को ध्वज के नीचे प्रतिज्ञा भी करवायी। दीदी ने बताया कि यह परमात्मा शिव का ध्वज पूरे संसार को प्रेम एकता व शान्ति का सन्देश देता है।  पूरे विश्व को एक सूत्र मे बांधता है। सारा संसार हमारा परिवार है। ज्योति बिन्दु परमात्मा शिव ही हम सर्व आत्माओं का पिता हैं। शिव का अर्थ कल्याणकारी है, हमें परमात्मा को राजी करने के लिए  अपनी कमियों दुःखो, और समस्याओं को उस पर अर्पित कर देना चाहिए। और सदा शांत तथा तनाव मुक्त जीवन के लिए हमें राजयोग सिखना चाहिए। अंत मे सभी उपस्थीतों ने राजयोग का अभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *