कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नियमित डाक्टरों आभाव!! पालक मंत्री-तथा आरोग्य मंत्री से मांग
संवाददाता-कोंढाली
नागपुर -अमरावती राजमार्ग संख्या (6/53) के अत्यंत संवेदनशील प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंढाली को नियमित स्वास्थ्य अधिकारी के आभाव के चलते राज्य आरोग्य संचनालय तथा जिला परिषद नागपुर आरोग्य विभाग कोंढाली क्षेत्र के नागरिकों की यथासम्भव आरोग्य सेवा देने में असफल साबित हो रही है ।
कहावत तक सीमीत *हेल्थ ईज वेल्थ*को चरितार्थ करने के लिये राज्य आरोग्य संचनालय तथा ज़िला परिषद आरोग्य विभाग कोंढाली जैसे संवेदनशील तथा आय पी एच एस (24×7×365)प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को नियमित तिन डाक्टरों कि नियुक्ती पर 24×7×365आय पी एच एस का दर्जा प्राप्त इस स्वास्थ्य केन्द्र को अब तक तिन स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त नही किये गये । यहां दो बाॅन्डेड स्वास्थ्य अधिकारी कि नियुक्ती होती है,इस पर अधितर बाॅन्डेड स्वास्थ्य अधिकारी अपना सेवा काल बीच में ही छोड़कर चले जाते है।
कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत कुल 43गांव के3435नागरिकों के स्वास्थ्य के देखभाल का जिम्मा है। जिसमें46 प्राथमिकस्कूल,
07हायस्कूल,02ज्यूनियर कालेज, 01महाविद्यालय, 04आश्रम हायस्कूल, 01दिव्यांग स्कूल, 08बालवाडी 09अंगणवाडीयों के छात्रों तथा बालकों के स्वास्थ्य परिक्षण के साथ साथ, पुलीस स्टेशन तथा वन परिक्षेत्र के घटनाओं में आरोपितों की न्याय वैद्यकिय जांच, मानव विकास के तहत जांच, कुटूंब कल्याण नियोजन, आदि के साथ सबसे महत्वपूर्ण यहां के *राजमार्ग पर होने वाले दुर्घटनाओं में त्वरित प्राथमिक सेवा उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक स्टाफ कि नियुक्ती ,इसी प्रकार लैब टेक्नीशियन के पद विगत डेढ वर्षों से रिक्त है ।जिले के अति संवेदनशील स्वास्थ्य केन्द्र खुद ही शासकिय तथा प्रशासनिक दुर्लक्षता के चलते बीमार हो कर बैठा है ।
अब राज्य सरकार के उप मुख्यमंत्री तथा ज़िले के पालक मंत्री देवेन्द्र फडणवीस, आरोग्य सेवा मंत्री तानाजी सावंत, राज्य के आरोग्य संचालक, जिला परिषद के सी ई ओ, जि प आरोग्य अधिकारी , काटोल पंचायत समिति के सभापती संजय डांगोरे, जि प सदस्य पुष्पा ताई चाफले, सलील देशमुख, पं स सदस्य अरूण उईके , लताताई धारपुरे कोंढाली के सरपंच केशवराव धुर्वे उपसरपंच स्वप्निल सिंह व्यास आदी द्वारा कोंढाली को नियमित तिन डाक्टर, लैब टेक्नीशियन, आरोग्य सेवक के रिक्त पदों पर नियुक्ति करवा कर स्थानीय जनता के स्वास्थ्य सेवाओं कि परिपुर्ती करने की मांग कि जा रही है.
*पालक मंत्री तथा आरोग्य मंत्री से मांग*
स्थानिक स्वराज संस्था ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, तथा जिला परिषद के पदाधिकारियों ने कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिये नियमित तिन स्वास्थ्य अधिकारियों के नियुक्ति के साथ साथ ही लैब टेक्नीशियन कि नियुक्ति की मांग की है.
साथ ही यहाँ नियम सेवा देने के लिये तयार स्वास्थ्य अधिकारियों (बि ए एम एस)को नियमित सेवा के लिये शासन द्वारा मंजूरी दिलाने की मांग स्थानिय स्वाराज संस्थाओं के पदाधिकारियों ने राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा नागपुर जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा आरोग्य मंत्री तानाजी सावंत से ब्रजेश तिवारी, राजेंद्र खामकर, अब्दुल खालीक शेख, सरपंच – सुधीर गोतमारे, नरेश नागपूरे, पदमपाटीलडेहनकर,
नागोराव हिंगवे, ज्योत्स्ना मरकाम, चंद्र शेखर ढोरे रमेश चव्हाण, तथा कोंढाली ग्रा प के सभी सदस्यों द्वारा की गयी है.
इस विषय में पुछने पर –
ए डी एच ओ हर्षा मेश्राम से पुंछने पर बताया कि राज्य सरकार के नियमानुसार स्वास्थ्य अधिकारीयों की नियुक्तियां की जाती है. कोंढाली स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियुक्ति बाँन्डेड स्वास्थ्य अधिकारी उच्च शिक्षा के लिए बिच में हे आरोग्य सेवा छोड़कर चले जाते है. इस लिए रिक्त पदों के पद पुर्ती के लिये इंटरव्यू लेकर पद पुर्ती करने की प्रक्रिया दोहराना पड़ती है. कोंढाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर के रिक्ति पद के लिए इंटरव्यू लिया जायेगा. साथ ही लैब टेक्नीशियन का पद की पुर्ती भी की जायेगी.

