BREAKING NEWS:
महाराष्ट्र हेडलाइन

*अंतराष्ट्रीय ग्लोबल चेंज मेकर पुरस्कार से कौसर सईद खान किया गया सम्मानित*

Summary

चंद्रपूर की जानीमानी समाजसेविका तथा शिफ़ा बहुउद्देश्यीय संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कौसर सईद खान को उनके दुवारा किये गए उल्लेखनीय एवं विधायक कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 20 फरवरी 2021 को नई मुम्बई स्थिति होटल मिडटाउन में […]

चंद्रपूर की जानीमानी समाजसेविका तथा शिफ़ा बहुउद्देश्यीय संस्था की अध्यक्षा श्रीमती कौसर सईद खान को उनके दुवारा किये गए उल्लेखनीय एवं विधायक कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर दिनांक 20 फरवरी 2021 को नई मुम्बई स्थिति होटल मिडटाउन में अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल चेंज मेकर संस्था दुवारा आयोजन समारोह में ग्लोबल चेंज मेकर अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। शिफ़ा बहुउद्देश्यीय संस्था ने पिछले 20 वर्षों से गरीब, पीड़ित, शोषित महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं अन्य आवश्यक कला सिखा कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है । पिछले पांच वर्षों से निरंतर वृक्षारोपण एवं संवर्धन का कार्य भी शिफ़ा बहुउद्देश्यीय संस्था के माध्यम से निरंतर जारी है। इसके अलावा जानवरों के बचाव और जनवरों से इंसानों के बचाव के लिए जानवरों को रेडियम पट्टी लगाना जिसकी वजह से रात के समय आवारा जानवरों की वजह से होने वाले अपघात को एक हद तक टाला जा सके। अवार्ड से सम्मानित होने के पश्चात इस समारोह में कौसर सईद खान ने कहा कि इस अवार्ड के मिलने से मेरे अंदर एक नयी ऊर्जा का प्रवाह हुआ है और मैं अपने आप को बहोत गौरवशाली महसुस कर रही हूं आगे मैं और मेरी संस्था देश और देशवासियों के लिए और बेहतर कार्य करेंगे।
इस अवार्ड समारोह में देश के महान शख्सियत देश के पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे , पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ.विजय कुमार, डॉ. गिरीष प्रभुने, डॉ. रघुनाथ,100 प्रोजेक्ट ग्लोबल चेंज मेकर अवार्ड के चेयर पर्सन सूरज गायकवाड़, मानिनी फाउंडेशन चेयर पर्सन भारती चौहान उपस्थित थे। इस समारोह में सम्पूर्ण विश्व लोगो को उनके उल्लेखनीय कार्यो के लिए ग्लोबल चेंज मेकर अवार्ड देखर सम्मानित किया गया। जिनमे नेपाल, न्यूयार्क, पेरीस तथा भारत के विभिन्न राज्य के लोगो शामिल रहे जिनमे हैदराबाद, बैगलोर, मणिपुर, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र,दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ग्लोबल चेंज मेकर संस्था 2007 में स्थापित हुई, जिसका मुख्यालय स्विजरलैंड के ज्यूरिख शहर में स्थित है। इस संस्था का मिशन युवाओं को कौशल विकास व क्षमता निर्माण में प्रशिक्षित कर अनुदान देने के साथ साथ विश्व मे सामाजिक बदलाव के प्रयासरत सामाजिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ को उलेखनीय कार्यो के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहन प्रदान करना है।
ग्लोबल चेंज अवार्ड पर श्रीमती कौसर खान को संस्था के सभी सदस्यों, समर्थकों, प्रशंसको तथा चंद्रपूर जिले के प्रमुख लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है जिनमे चंद्रपुर के लोकप्रिय विधायक किशोर जोरगेवार, डि. के.आरिकर, मुम्बई से विनय दुबे,बोहरा समाज के अध्यक्ष अब्बास उकानी, नागपुर के पूर्व वाइस चांसलर एस.एन.पठान, इरफ़ान शेख, वंदना हतगावकर, कादर शेख, हिमायु अली, डि. एस.ख़्वाजा, संजय तिवारी, राष्ट्रवादी के प्रदेश सचिव यूनुस सर(वड़सा), नाहिद काज़ी मैडम, शाइस्ता खान पठान(भद्रावती), शिफ़ा फाउंडेशन की सचिव शिफ़ा खान, कोषाध्यक्ष रेखा दुधलकर, उपाध्यक्ष चांदनी ठक्कर, सहसचिव मनीषा अग्रवाल,कार्याध्यक्ष इर्शाद शेख, रानी राव, भाग्यश्री हांडे, सईद खान, नाज़, जास्मिन शेख, अजहर खान, संगीता चव्हाण आदि ने मुबारकबाद दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *