मध्यप्रदेश

सत्तर वर्षीय वृद्ध महिला के साथ लाठी डंडे से मार पीट की गई थाने में शिकायत करने पर नही हुई किसी प्रकार की कोई कार्यवाही

Summary

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रायपुर कर्चुलियान अन्तर्गत मढ़ी उमरी निवासी कलावती साकेत जो की एक सत्तर साल की वृद्ध महिला है आपको बता दे दिनांक 04/08/2021 को शाम करीबन 4 से 5 बजे बृजमोहन उपाध्याय द्वारा अपनी गाय […]

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर रायपुर कर्चुलियान अन्तर्गत मढ़ी उमरी निवासी कलावती साकेत जो की एक सत्तर साल की वृद्ध महिला है आपको बता दे दिनांक 04/08/2021 को शाम करीबन 4 से 5 बजे बृजमोहन उपाध्याय द्वारा अपनी गाय भैषो को उनके खेत में ले जाकर छोड़ दिया गया किंतु खेत में धान की फसल होने पर वृद्ध महिला द्वारा मना किया गया की जानवरो द्वारा मेरी फसल को बर्बाद न किया जाय किंतु बृजमोहन उपाध्याय ने वृद्ध महिला के उम्र का लिहाज ना करते हुए गाली गलोच करने लगे तथा अभद्रता पूर्ण बात कर उन्हे लाठी से करीबन 5 मिनट तक मारा गया आपको बता दे की वृद्ध महिला का वीडियो वायरल किया गया जिसमे साफ़ तौर से लाठी डंडे के निशान और चोट के धब्बे पड़ गय है क्युकी की घटना मनगवा थाना अंतर्गत घटित हुई थी तो महिला द्वारा जिसकी शिकायत मनगवा थाना में दर्ज कराई गई किन्तु आज 5 दिवस बीत चुके है फिर भी पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई बताया जा रहा है की जब वृद्ध महिला थाने में पहुंची तो उनकी शिकायत भी उनके कथन अनुशार नही लिखी जा रही थी मतलब अपराधी तो अपराध किए जा रहे किंतु पुलिस प्रशाशन उन पर पर्दा डालने पर तुली हुई है क्या मनगवा थाना के पुलिस कर्मचारियों को दया नही आई एक सत्तर वर्षीय महिला का दर्द सुनकर वही महिला के सुपुत्र गुड्डू साकेत द्वारा बताया गया की हमने एसपी कार्यालय रीवा तथा हरिजन थाना रीवा में भी आवेदन दिया फिर भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की गई मतलब अगर अमीर पैसे फेके तो मुकदमा कायम किया जाबेगा और गरीबों के पास पैसा नही है तो शिकायत तक दर्ज नही होगी ये कहा का कानून है कौन सी किताब में इस तरह के कानून को लिखा गया है जरा विंध्य की जनता को भी मालूम चले वही वृद्ध महिला तथा उनके सुपुत्र का कहना की आज 5 दिवस से मेरी मां की हालत गंभीर है अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसका पूरा पूरा जिम्मेदार बृजमोहन उपाध्याय और पुलिस प्रशाशन होगा तथा पुलिस कप्तान राकेश सिंह जी को भी दिनाक़ 05/08/2021 को आवेदन दिया गया किंतु उनके द्वारा भी घटना को अनदेखा कर दिया गया किंतु महिला ने फिर एक बार मीडिया के माध्यम से रीवा डीएम इलैयाराजा टी से न्याय की गुहार लगाई है और कहा के अपराधी बृजमोहन उपाध्याय को सजा दी जाबे तथा मेरी हालत गंभीर है जिसका अस्पताल में इलाज भी होना चाहिए

रीवा जिले से पंडित अभय तिवारी की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *