सरकारी योजनाओं का लाभ सभी आमजन तक समय से पहुंचाऐ! अनिल देशमुख
कोंढाली -संवाददाता दुर्गाप्रसाद पांडे
केंद्र-राज्य सरकार और स्थानीय स्वराज्य संस्थांओं की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सर्व सामान्य नागरिक तक पहुंचने के लिए शुरू की गई ” *जत्रा शासकीय योजनांची अंमलबजावणी सर्व सामान्यांच्या विकासाची*(सरकार आपके द्वार) अभियान का 27 अप्रैल को यहां के लाखोटीया भुतडा कनिष्ठ महाविद्यालय के सभागृह में एक ही छत के निचे आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य के पुर्व गृहमंत्री तथा काटोल के विधायक अनिल देशमुख
द्वारा उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर उपस्थित हितग्राहीयों, जनप्रतिनिधीयों, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारयों से संवाद साधा. उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से इस जनोन्मुख पहल के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए लगन से काम करने की अपील की। साथ ही आगामी दिनों में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा,आयोजित जनता दरबार में किसी अधिकारी तथा कर्मचारयों की शिकायत ना आने दें. इस निर्देश के साथ बताया की काटोल -नरखेड तहसील में विगत दो माह पुर्व अतिवृष्टी तथा ओला वृष्टी से किसानों के संतरा मोसंबी, गेहूं, चना तथा अन्य फसलों के मुआवजे के लिये अर्थ मंत्री तथा कोंढाली के ग्रामीण अस्पताल के निर्माण के लिये आरोग्य मंत्री से विधानसभा सभा के सत्र में निधी की मांग की थी, वह निधी अब तक नही मिली, साथ ही कोंढाली नगर पंचायत की निर्माण का प्रस्ताव मंजूर है पर राज्य शासन से उद्घोषणा करना बाकी है, यह जानकारी विधायक अनिल देशमुख द्वारा दी गयी. कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेश राठी थे. इस अवसर पर काटोल पंचायत समिती के सभापती संजय डांगोरे, उप सभापती निशिकांत नागमोते, जी प सदस्य पुष्पाताई चाफले, पुर्व सभापती धम्मपाल खोब्रागडे, पंचायत समिती सदस्य अरुण ऊईके, लता धारपुरे, सरपंच केशवराव धुर्वे, उपसरपंच स्वप्निल व्यास, प्राचार्य गणेश राव सेंम्बेकर, पर्यवेक्षक सुधीर बुटे, प्रमुख उपस्थिती में मानव विकास विभाग द्वारा छात्रों को मंजूर 118सायकिल वितरीत की गयी, साथ ही आय प्रमाण पत्र,जाती प्रमाणपत्र,राशन कार्ड,सात बारा, महिला व बालकल्याण विभाग द्वारा किट का वितरण इस प्रकार के सभी विभागों के कुल 935हितग्रायों को आवश्यक प्रमाणा पत्रों वितरण किया गया.
काटोल के एस डी एम
श्रीकांत ऊंबरकर द्वारा प्रास्ताविक में काटोल तहसील के सभी शासकीय,अर्ध शासकीय, तथा निजी संस्थांओं के अधिकारी तथा कर्मचारयों को सरकार के प्रत्येक योजना का लाभ जन जन तक पहूंचाने का संकल्प करने का आवाहन किया. पुर्व उप सभापती निलकंठ राव ढोरे, पुर्व जि प सदस्य रामदास मरकाम, भास्कर पराड, ग्राम प स संजय राऊत, कमलेश गुप्ता, प्रमोद चाफले,किशेर रेवतकर, सुरेंद्र कुर्वे, नीतीन ठवळे, बंडु राठोड,धर्मपाल पाटील, उपस्थित थे. काटोल के तहसीलदार राजू रणवीर, अन्नसुरक्षा अधिकारी कमलेश कुंभारे, बी डी ओ संजय पाटील, नायब तहसीलदार राजेंद्र जंवजाल,भागवत पाटील, बी ई ओ सोनटक्के, मंडल अधिकारी सुरज साददकर, ग्राम अधिकारी दुनेदार तथा राजस्व, वन, शिक्षण, आरोग्य, बिजली , ग्राम विकास, महिला व बालविकास सेतू केंद्र सहित सभी विभागों के प्रमुखो़ं द्वारा इस आयोजन को सफल बनाया.
कार्यक्रम का संचलन प्रा हरिश राठी तथा आभार प्रा. सुधीर बुटे द्वारा माना गया. इस अवसर पर कोंढाली राजस्व मंडल के 21गांव जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।

