श्री क्षेत्र रामगढ़ (शिव गुफा) से मासोद सड़क मार्ग तथा पुलीया निर्माण की मांग
संवाददाता -कोंढाली-दुर्गाप्रसाद पांडे
लगभग दो हजार वर्ष पुरातन राजा वाकाटक द्वितीय कालीन श्री क्षेत्र रामगढ़ गुफा से -मासोद गांव को जोडने वाले मार्ग का अपुर्ण निर्माण कार्य पुर्ण कर यहाँ के नदी पर पुल निर्माण कि मांग रामगढ़ देवस्थान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष डॉ हरिभजन धारपुरे, सचीव तथा मासोद ग्रा प के पूर्व सरपंच प्रकाश बारंगे, सरपंच रंजूताई बारंगे तथा कौन्सिल फॉर ह्युमन राईट के काटोल नरखेड तहसील अध्यक्ष दुर्गेश बिसेन,द्वारा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी,विधायक, जिला परिषद, तथा ग्रा प के पदाधिकारीयों के मार्फत जिला परिषद लोकनिर्माण तथा राज्य सरकार-लोकनिर्माण विभाग से की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोंढाली से सात किमी दूर के मासोद ग्रा प के तहत ऐतिहासिक दो हजार वर्ष पूर्व वाकाटक कालीन गुफा को मासोद गांव से जोड़ने वाले सडक मार्ग का पुनर्निर्माण होना आवश्यक है । यहां ऐतिहासिक श्री क्षेत्र रामगढ़ गुफा मे शिवमंदिर होने से इस गुफा का अधिक महत्व बताया जाता है । यहां के श्री रामगढ़ शिव गुफा के दर्शन के लिये समिपस्थ नागपुर सहीत वर्धा जिले के गांव के हजारो दर्शनार्थियों का तांता सा लगा रहता है। साथ ही इस मार्ग पर किसानों की खेती भी है ।रामगढ़ से मासोद मार्ग पर मासोद के अनेक किसानों कि खेती भी है । इस लिये पुर्व विधायक तथा पुर्व मंत्री रमेशचन्द्र बंग के कार्यकाल में मासोद से रामगढ़ के लिये एक
कि मी का सडक मार्ग तथा पुल निर्माण को मंजूरी मिली थी । जिससे आधा कि मि सडक मार्ग का अर्थ वर्क का निर्माणकार्य विगत 15वर्ष पुर्व हुआ था। तबसे यह मार्ग
यहां के किसानों को खेतों में पहुंचाने के लिए तथा ऐतिहासिक रामगढ़ गुफा तथा शिवगुफा के हजारो शिव भक्तों के लिये मासोद-से रामगढ़ तक सडक मार्ग सड़क मार्ग तथा पुल निर्माण की मांग स्थानिय किसानों के साथ साथ रामगढ़ शिव गुफा संस्था के अध्यक्ष तथा सचीव द्वारा कि गयी है ।इसी प्रकार मासोद से श्री क्षेत्र रामगढ़ तक सड़क निर्माण तथा इस सड़क को जोडणे वाले पुल निर्माण के लिये जिला नियोन समिती के विकास निधी के माध्यम से मासोद से श्रीक्षेत्र रामगढ़ तक सडक निर्माण के लिये विकास निधी की मांग शिव भक्त तथा कौन्सिल फॉर ह्युमन राईट के
दुर्गेश (बबलू) बिसेन, राजीव धारपूरे, राजु किनेकर,राहूल डोंगरे,द्वारा की गयी है.
