हेडलाइन

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने डाॅ सी वी रमन को याद किया!

Summary

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने डाॅ सी वी रमन को याद किया! अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न कोंढाली (संवाददाता) -दुर्गाप्रसाद पांडे स्थानीय अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल मे आज आज विज्ञान दिन के अवसर पर […]

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्रों ने डाॅ सी वी रमन को याद किया!

अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल मे विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन संपन्न

कोंढाली (संवाददाता) -दुर्गाप्रसाद पांडे

स्थानीय अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल मे आज आज विज्ञान दिन के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान प्रश्न मंजुषा आदी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन संपन्न हुआ.

कोंढाली-काटोल मार्ग पर स्थीत अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल के सभागृह मे 28फरवरी को सुबह 10-00बजे विज्ञान प्रदर्शनी तथा विज्ञान प्रश्न मंजुषा कार्यक्रम का उद्घाटन कोंढाली के उपसरपंच स्वप्नील व्यास की प्रमुख उपस्थीती मे संपन्न हुआ.इस अवसर पर मंच पर कोंढाली ग्राम पंचायत के सदस्य प्रमोद चाफले,कोंढाली के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश तिवारी,अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल के प्राचार्य भुषण अलोनी आदी मंच पर उपस्थीत थे. इस अवसर पर डाॅ.सी.व्ही रमन की प्रतिमा का पूजन तथा व्दिप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ.कार्यक्रम की प्रस्तावना मे स्कुल के प्राचार्य भुषण अलोनी ने बताया की भारत के प्रसिध्द वैज्ञानिक डाक्टर सी.व्ही रमन ने 28 फरवरी 1928 को रमन प्रवाह की खोज की जिसके लिये 1930 मे उन्हे नोबल पुरस्कार से सम्मानीत किया गया इसलिये प्रतिवर्ष 28 फरवरी को देश मे विज्ञान दिन मनाया जाता है।कोंढाली के उपसरपंच स्वप्नील व्यास ने अपने मार्गदर्शन मे ग्रामिण क्षैत्र के छात्रों के विकास के लिये अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल के प्रयास को उल्लेखनीय बताया तथा सभी बाल वैज्ञानिकों का अभिनंदन किया.कोंढाली ग्राम पंचायत के सदस्य प्रमोद चाफले ने अपने मार्गदर्शन मे बताया की छात्रो को सिर्फ शिक्षा नही ,उनका सर्वागीण विकास जरुरी है। यह पढाई यहां के अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल द्वारा जारी है । अतः यहां के छात्र शैक्षणिक विकास के साथ विज्ञान,खेल के साथ साथ ,सांकृतिक क्षैत्र मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है. अरविंद इंन्डो पब्लिक स्कुल के प्राचार्य भुषण अलोनी ने बताया की विज्ञान के सिध्दांत के सकारात्मक तथा नकरात्मक दोनो प्रभाव होते है। जिवन मे विकास के लिये सकारात्मक प्रभाव का उपयोग जरुरी है।विज्ञान प्रदर्शनी मे स्कुल के 100से अधिक बालकों (छात्रों) ने 100 से जादा विज्ञान मॉडेल प्रस्तुत किये। इस अवसर पर विज्ञान प्रश्न मंजुषा का आयोजन भी संपन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालक शिक्षिका बापट तथा आभार प्रदर्शन राजश्री देशमुख ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिये स्कुल के सभी शिक्षक शिक्षिका तथा कर्मचारीयों ने प्रयास किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *