हेडलाइन

जल अभिषेक अभियान को जन आंदोलन बनाएं – कलेक्टर-वंदना वैद्य

Summary

जल अभिषेक अभियान को जन आंदोलन बनाएं – कलेक्टर-वंदना वैद्य   सीईओ एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अभियान में निभाए सहभागिता- कलेक्टर   जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने की वर्चुअल समीक्षा जिला प्रतिनिधी-शहडोल कलेक्टर श्रीमती […]

जल अभिषेक अभियान को जन आंदोलन बनाएं

– कलेक्टर-वंदना वैद्य

 

सीईओ एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक अभियान में निभाए सहभागिता- कलेक्टर

 

जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन की कलेक्टर ने की वर्चुअल समीक्षा

जिला प्रतिनिधी-शहडोल

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि जल अभिषेक अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जन अभियान ब्लॉक समन्वयक तथा जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों एवं स्वैच्छिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी लोग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जल अभिषेक अभियान को सफल बनाएं। जल अभिषेक अभियान के आयोजन और क्रियान्वयन के लिए जिला, जनपद तथा ग्राम स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। स्थानीय विद्यालय में जन संरक्षण विषय पर शिक्षकों और विद्यार्थियों का उन्मुखीकरण तथा जल की दक्षता पूर्ण उपयोग तथा संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के सभी ब्लॉक समन्वयक एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों को दिए।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों एवं विभिन्न ग्राम स्तरीय संगठन जैसे स्व-सहायता समूह, क्लस्टर लेवल, फेडरेशन इत्यादि के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का उन्मुखीकरण एवं उन्हें जल के दक्षतापूर्ण उपयोग तथा संरक्षण हेतु जन-जागरूकता लाया जाए। जल अभिषेक कार्यक्रम अभियान की कार्यनीति शासकीय योजनाओं अभिसरण के साथ समाज जन-समुदाय को प्रोत्साहन कर जन सहभागिता द्वारा वर्षा जल के संरक्षण और संवर्धन कार्यों के क्रियान्वयन पर आधारित है, इसलिए जल अभिषेक अभियान में ग्रामीणों में पानी की कमी व संरक्षण के प्रति एहसास जागृत कर उनको अभियान से जोड़ना भी महत्वपूर्ण होगा ताकि ग्रामीण जन अपने स्तर पर स्वयं भी पहल करें और वर्षा जल के संरक्षण और भू-जल संवर्धन कार्यों की अगुवाई कर जल अभिषेक अभियान को ही सही मायनों में जन जन अभियान बना सके।

 

कलेक्टर ने कहा कि आगामी 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के सभी जिलों से जुड़कर जल अभिषेक अभियान के तहत संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि जल अभिषेक अभियान एक जन आंदोलन बनाने में जन अभियान परिषद की महत्वपूर्ण और अहम भूमिका है। जन अभियान परिषद का लक्ष्य मध्यप्रदेश शासन के द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के कल्याणकारी कार्यक्रमों और गतिविधियों में जन भागीदारी सुनिश्चित करने का है, इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जन अभियान परिषद के द्वारा ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति को का निर्माण किया गया है। उक्त समिति इस संबंध में कार्य करें।

 

कलेक्टर ने सभी जनपदों की मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के समन्वयक तथा ब्लॉक समन्वयक को निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर दीवार लेखन, रैली, जन चौपाल के माध्यम से जन जागरण किया जाए। ग्राम पंचायत स्तरीय जन यात्राओं का आयोजन एवं ग्रामीण समुदाय में जन जागरूकता पैदा करने तथा अन्य इस प्रकार के कार्यक्रम किए जाएं। जन जागरण की गतिविधियां जैसे- जल संसद का आयोजन, जनपद स्तरीय जल सम्मेलनों के आयोजन ग्राम पंचायत स्तरीय जल यात्राओं के आयोजन किया जाए। ग्राम स्तर पर ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुरूप उपयुक्त स्थल पर जल संग्रहण संरचनाओं जैसे तालाब एवं चेक डैम स्थल का निर्धारण हेतु सलाह देना।

 

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पुष्कर धरोहर और समृद्धि अभियान के अंतर्गत ऐसी पुरानी जल संग्रहण संरचनाओं का चिन्हांकन कर सूचीबद्ध करना जिसका जीर्णोद्धार अथवा नवीनीकरण कर सिंचाई, मत्स्य उत्पादन एवं सिंघाड़ा उत्पादन हेतु पुनः उपयोग में लाया जा सकता है। संबंधित संरचनाओं के लिए लाभ लेने वाले ग्रामीणों के जल उपयोगकर्ता समूह का गठन करना है। ग्रामों में वृक्षारोपण करना, नदियों में समुदाय की सहभागिता से श्रमदान कर स्वच्छता एवं गहरीकरण कार्य करना, हैंडपंपों की साफ-सफाई तथा उनके निकट रिचार्ज पीट एवं सोख्ता गड्ढों का निर्माण करना, स्थानीय हाट बाजार के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पानी की दक्षता पूर्ण उपयोग तथा जल संरक्षण विषय पर संदेशों का प्रसारण करना इत्यादि कार्य करने हेतु कलेक्टर ने निर्देशित किया।

 

कलेक्टर ने कहा कि जल अभिषेक अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो तथा इसके प्रभावों और समाज की सहभागिता के उल्लेखनीय प्रकरणों का दस्तावेजीकरण तथा अन्य कार्य जो भी जिला स्तर पर जल अभिषेक अभियान की तय की गई रणनीति के अनुसार जन अभियान परिषद के सहयोग से निष्पादित किए जाएं।

 

बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक कुमार पांडेय, ई गवर्नेंस मैनेजर श्री स्वप्निल जैन सहित वर्चुअल माध्यम से जिले के सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *